जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

स्वर्णकार समाज कल्याण जागृति रथ यात्रा का सराफा चौक पर हुआ सम्मान, एस.डी.एम. को ज्ञापन सौंपा

जबलपुर दर्पण। स्वर्णकार समाज कल्याण रथ यात्रा जो कि 5 दिसम्बर को मैहर धाम से प्रारंभ होकर पूरे मध्यप्रदेश के 52 जिलो एवं 220 विधान सभाओं में भ्रमण कर रही है। रथ यात्रा शांतिनगर स्थित स्वर्णकार धर्मशाला से प्रारंभ होकर दमोहनाका छोटा फुहारा, मिलौनीगंज होते हुए सराफा चौक पर पहुंची, रथ यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत हुआ। सराफा चौक पर सर्वप्रथम महाराजा अजमीढ़ देव जी के तेल चित्र पर माल्यार्पण किया गया तत्पश्चात् रथ यात्रा के सूत्रधार देवदत्त सोनी एवं राजेश वर्मा का स्वागत जबलपुर स्वर्णकार समाज के नेतृत्व में अयोध्यावासी स्वर्णकार समिति, अवधिया स्वाजातीय स्वर्णकार विकास समिति, सर्व स्वर्णकार महिला उत्थान समिति, स्वर्णकार महिला मण्डल एवं स्वाजातीय स्वर्णकार महिला मंडल के द्वारा शॉल एवं श्रीफल दिया गया साथ ही साथ आमंत्रित अतिथियों में पूर्व मंत्री शरद जैन, शंकर लाल मुनगा वाले, विनोद सोनी गढ़ाफाटक, सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष राजा सराफ एवं राजेश सोनी का सम्मान शाल एवं श्रीफल के द्वारा किया गया कार्यक्रम में जबलपुर स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष एड. सुनील सोनी, सुशील चांदनी, महेन्द्र छनिया, एड. पंकज सोनी, प्रधुम्न सोनी, लक्ष्मन सोनी, दीपू सोनी, ओम सोनी, शिवकुमार सोनी, मनोहर सोनी, संतोष मालगुजार, संजय सिलौढ़ी, ओमप्रकाश सोनी, कैलाश अवधिया, पवन सोनी, योगेन्द्र सोनी बबलू शैलू नारायण दास, सुरेन्द्र सोनी, विवेक सराफ, नवीन सराफ, श्रीमती मंजू सोनी, श्रीमती बीना जड़िया, मीना सोनी, कार्यक्रम के अंत में मुख्य मंत्री के नाम पर एक ज्ञापन एस.डी.एम. श्री ओम नमः शिवाय अरजरिया को सौंपा गया जिसमें 7 सूत्रीय मांगो पर तत्काल विचार करने का अनुरोध किया गया। कार्यक्रम का संचालन एड. सुनील सोनी एवं आभार प्रदर्शन महेन्द्र छनिया ने किया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page