खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
जिला कलेक्टर के निर्देश पर अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी की बड़ी कार्यवाही

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। जबलपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत चुनाव 2021-22 के मद्देनजर अवैध शराब विक्रय के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत कलेक्टर कर्मवीर शर्मा के निर्देशन मे एवं सहायक आबकारी आयुक्त रविन्द्र मानिकपुरी एवं सिहोरा आबकारी कट्रोल रूम प्रभारी जिनेन्द्र कुमार जैन के निर्देश पर सिहोरा के ग्राम मझोली में अवैध कच्ची शराब के संग्रह की सूचना पर दबिश दी गई। जोगेन्द्र कुचबंदिया,थाना सिहोरा के मकान की तलासी ली गयी। तलासी के दौरान 55 लीटर कच्ची शराब, हाथ भट्टी महुआ जप्त करते हुए आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्व किया गया.इसके अतिरिक्त खितौला थाना क्षेत्र में 03 और पंजीबद्ध किए गए



