छात्रों द्वारा क्यों लगाए जा रहे हैं मामा लापता हैं, भर्ती लापता हैं के पोस्टर?

जबलपुर दर्पण। इन दिनों प्रदेश भर में मामा के लापता होने के पोस्टर्स कई स्थानों पर लगे दिख रहे है। ये पोस्टर जबलपुर के विभिन्न स्थानों पर भी देखे जा सकते है, इसमें मध्य प्रदेश लोकसेवा आयोग के परीक्षा परिणाम और वेकन्सी के ना आने से परेशान छात्र मामा तक बात पहुंचाने के लिए जगह जगह पोस्टर लगा रहे हैं, साथ ही PEB की अनेक परीक्षाएं विगत 4 वर्षो से नहीं हुई है,अभ्यार्थिओं ने अनेक माध्यम से अपनी बात सरकार तक पहुंचा रहे, पर सरकार ने बिल्कुल अनसुना कर दिया, ना सरकार के मंत्री मिलते हैं ना मुख्यमंत्री छात्रों को मिल रहे है,ना ही सुन रहे इस व्यथा से परेशान अभ्यर्थियों ने छात्रों के लिए मामा लापता के पोस्टर लगाना शुरू कर दिए.परेशान बेरोजगार युवाओं के लिए इनाम देने के लिए सिर्फ दुआएं हैं पैसे नहीं।
छात्रों की मांग सिर्फ यह हैं लंबित परीक्षाएं- परिणाम शीघ्र जारी कराये, और आगामी परीक्षाएं तय समय बिना विवाद के सम्पन्न हो।



