राज्य पेंशन धारियों ने महगाई भत्ता को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। जबलपुर जिले की सिहोरा तहसील के अंतर्गत प्रदेश के सांडे चार लाख पेंशनरों के द्वारा मंगलवार को अनुविभागीय अधिकारी आशीष पाण्डे को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर महगाई भत्ता देने और बढ़ती हुई महगाई को लेकर उचित कदम उठाने की मांग की है। साथ ही समस्त पेंशन धारी इस बढ़ती हुई महगाई के कारण अपने परिवार का भरण पोषण सही तरीके से नहीं कर पा रहे हैं। इस को लेकर मध्यप्रदेश सरकार के मुखिया शिवराज सिंह को पेंशन धारियों ने लिखित रूप से आवेदन पत्र लिखकर महगाई राहत मिले इस बात पर ज्ञापन सौंपा गया।प्रांतीय अध्यक्ष डॉ जी डी प्रजापति,के एस ठाकुर जिला अध्यक्ष व प्रांतीय संगठन मंत्री, गंगाराम गुप्ता सिहोरा तहसील अध्यक्ष व प्रांतीय कार्यकारणी सदस्य,राजकुमार दुबे पेंशन कल्याण मण्डल सदस्य भोपाल,सरदार महैन्द्र सिंह कार्यकारणी सम्भागीय अध्यक्ष जबलपुर ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन में मध्यप्रदेश राज्य पुन गंठन अधिनियम 2000 के तहत धारा 49 को विकर्षत केंद्र के समान महगाई राहत से भुकतान के आदेश तत्काल किये जाने और इस मांग की पूर्ति के अभाव में आगामी 3 जनवरी 2022 को श्रम मंत्रायालय बल्लभ भवन भोपाल के समक्ष प्रर्दशन कर घेराव करने की बात रखी है । इस दौरान पेंशन धारियों ने एक सूत्रीय मांगों को लेकर अपनी बात मध्यप्रदेश सरकार के समक्ष प्रस्तुत की है ।



