जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
गुलशन मखीजा पुनः निर्विरोध बने अध्यक्ष

जबलपुर दर्पण। श्रीराम मंदिर गुप्तेश्वर रोड मदनमहल जबलपुर की वार्षिक सामान्य सभा का आयोजन मंदिर मे किया गया, सभा मे मंदिर समिति गठन पर चर्चा मे सभी सदस्यो ने एकमतेन निर्णय मे श्री गुलशन मखीजा को पुनः निर्विरोध अध्यक्ष चुना। अध्यक्ष चुने जाने पर परम पूज्य नरसिंहपीठाधीश्वर स्वामी डा नरसिंह दास महाराज ने श्री राम मंदिर मदन महल गुप्तेश्वर रोड जबलपुर के पुनर्निवार्चित अध्यक्ष गुलशन मखीजा जी को शाल श्रीफल भेंट कर पुष्पहार पहनाकर अभिनंदन किया और मंगल आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर रमेश शर्मा, मनीष पोपली, अनिल चंडोक उपस्थित रहे।



