सिंग्रामपुर में अनुभूति कार्यक्रम का आयोजन: छात्र-छात्राओं ने की सिंगौरगढ़ किले एवं जलासय की सैर

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता।जबलपुर जिले की सीमा से लगा हुआ सिग्रामपुर वन क्षेत्र के अंतर्गत सोमवार को ‘अनुभूति कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया,स्कूली छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को सिंगौरगढ़ किले समेत अन्य स्थानों की सैर कराई गई.उन्हें वन संपदा जैसे औषधीय पेड़-पौधों,कीमती लकड़ी,जंगली जानवरों सहित कई रोचक जानकारी दी गई. इस मौके पर जबेरा कोंडाकला के स्कूली छात्र-छात्राओं ने अपनी जिज्ञासाएं भी रखीं. छात्रों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां भी दीं.अनुभूति कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य वन संरक्षक सागर अमित कुमार दुबे ने बताया स्कूली बच्चो को पर्यटन व वन्य जीव संरक्षण पौधरोपण के प्रति छात्र छात्राओं को जागरूक करने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। आगे चलकर देश के पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगो को जागरूक करेंगे अनुभूति कार्यक्रम में मुख्य वन संरक्षक सागर अमित कुमार दुबे, एसडीओ तेंदुखेडा रेखा पटेल सिंग्रामपुर रेन्जर आश्रय उपाध्याय, डिप्टी रेंजर भगवान सिंह राजपूत जबेरा कोंडाकला विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं श्रीमती नीलमा तिवारी उर्मिला श्रीवास्तव अनुभूति जैन राजेश भिमटे वन स्टाफ भारी संख्या में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।



