5 वर्षीय बालिका की कुएं में डूबने से हुई मौत

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। गोरखपुर थाने से मिली जानकारी अनुसार देर रात श्रीमति शीला प्रजापति गोरखपुर ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह किराये से रहकर बंगलों मे काम करती है। दोपहर से उसकी बेटी अमोली प्रजापति उम्र 5 वर्ष निवासी नहाने के बाद घर के सामने से कहीं चली गयी है। जिसकी आसपास तलाश की जो नहीं मिली। कोई अज्ञात उसकी 5 वर्षिय बेटी को बहला फुसलाकर ले गया है। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। घटित हुई घटना को गम्भीरता से लेते हुये बालिका की सरगर्मी से तलाश की गई.जबलपुर पुलिस के वाट्सअप ग्रुपों में भी 5 वर्षिय बालिका का फोटो डालते हुये वायरलैस सैट के माध्यम से शहर एवं देहात के थानों कों रेल्वे स्टेशन,बस स्टैण्ड, तथा थाना क्षेत्र में तलाश करवाने हेतु बताते हुये सरहदी जिलों के साथ ही जी.आर.पी. एवं आर.पी.एफ. को भी बालिका की फोटो वाट्सअप के माध्यम से भेजा जाकर ट्रेन एवं रेल्वे स्टेशन व बस स्टैण्ड में तलाश हेतु बताया गया। बालिका का पता न चलने पर सोशल मीडिया के माध्यम से तलाश हेतु लापता बालिका का फोटो प्रचारित, प्रसारित किया गया।आज हनुमान मंदिर के सामने कुए मे एक बच्ची का शव मिलने की सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी गोरखपुर सुश्री अर्चना नागर,नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर आलोक शर्मा,मौके पर पहुंचे। मौके पर उपस्थित जय कुमार राय गोरखपुर ने बताया कि आज सुबह लगभग 7 बजे घर के सामने बने हनुमान मंदिर में दर्शन करने आया था, हनुमान मंदिर के सामने बने कुए में उसकी नजर पड़ी तो पानी मे एक बच्ची का शव उतराता हुआ दिखा, पास में रहने वाले मूलचंद प्रजापति जिसकी बच्ची 2 दिन पूर्व गुमी थी को जानकारी दी,जिसने आकर देखा, मूलचंद उक्त शव अपनी बच्ची अमोली का होना बता रहे है। शव को पानी से निकलवाते हुये पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम हेतु भिजवाते हुये मर्ग कायम कर जांच में लिया गया। घटना स्थल निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कुॅंआ बालिका के घर से लगभग 25 मीटर दूर है।बाउंड्रीवाल नहीं है जाली से ढका हुआ है, कुएं के बीच मे एक ढाई-बाई-ढाई फुट का जालीनुमा ढक्कन बना हुआ है। पूछताछ पर प्रत्यक्षदर्शियो ने बताया कुएं का जालीनुमा ढक्कन खुला हुआ था।कु.अमोली की मृत्यु पानी में डूबने के कारण होना बताया है। विस्तृत जांच जारी है।



