खास खबरडिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

… ताकि कड़ाके की ठंड में परिक्रमा वासियों की डगर हो सके आसान

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिला मुख्यालय के पुरानी डिंडोरी में स्थित प्रसिद्ध बजरंग मंदिर समिति के सदस्यों के द्वारा परिक्रमा वासियों की डगर आसान करने के लिए समिति सदस्यों ने नर्मदा तट पर स्थित गुजराती धर्मशाला में परिक्रमा वासियों के लिए जलाऊ लकड़ी की व्यवस्था करवाई गई। बताया गया कि कड़ाके की ठंड को देखते हुए समिति सदस्यों ने ट्रेक्टर ट्राली में लकड़ी लेकर मां नर्मदा के तट पर बने गुजराती धर्मशाला पहुंच गए। गौरतलब है कि हर दिन इसी मार्ग से दर्जनों मां के नर्मदा परिक्रमा करने वाले श्रद्धालु मार्ग से गुजरते हैं, श्रद्धालुओं की भीड़ मां नर्मदा के पवित्र तट पर इन दिनों बहुत ज्यादा है। उल्लेख है कि इन्हीं दिनों ठंडी का प्रकोप भी जारी है, जिसे देखते हुए पुरानी डिंडोरी बजरंग मंदिर समिति के सदस्यों द्वारा जलाऊ लकड़ी की व्यवस्था कर धर्म लाभ लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page