क्षेत्र क्रमांक 02 जंप सदस्य के लिए अब तक आठ प्रत्याशियों ने भरा नामांकन

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले में नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही राजनीतिक सुगबुगाहट तेज होने लगी है। बताया गया कि अमरपुर क्षेत्र क्रमांक 02 से कुल 08 प्रत्याशीयों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। गौरतलब है कि क्षेत्र से जंप सदस्य के लिए कुल 08 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जहां लंबे समय से राजनीति में सक्रिय माने जा रहे भाजपा के कृष्ण कुमार मिश्रा व बहेरा गांव निवासी भानु प्रताप गौतम के बीच चुनावी मुकाबला होने के आसार हैं। जानकारी में बताया गया कि प्रत्याशीयों के साथ गांव के दर्जनभर लोग प्रत्याशीयों के साथ मौजूद रहकर समर्थन देने कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। नामांकन दाखिल करने के बाद चर्चा के दौरान प्रत्याशियों ने बताया कि क्षेत्र में विकास के मुद्दों को लेकर चुनाव लड़ा जाएगा।



