डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

शाला प्रांगण में लग रही सप्ताहिक बाजार, वाहनों का लगा रहता है जमावड़ा

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के समनापुर जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत मानिकपुर गांव में स्थित माध्यमिक शाला भवन के प्रांगण में ही मंगलवार के दिन सप्ताहिक हाट बाजार लगाया जा रहा है। जिससे वाहनों का जमावड़ा स्कूल प्रांगण में होता है, जिससे शैक्षणिक गतिविधियां, बच्चों के खेलने कूदने सहित अन्य कार्य प्रभावित हो रहे हैं। गौरतलब है कि मामले को लेकर स्कूल के प्रभारी प्रधान पाठक के द्वारा ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि सहित बाजार के ठेकेदार से उचित व्यवस्था करवाने की मांग कई बार कर चुके हैं, बावजूद अभी तक कोई ठोस पहल नहीं हो रही है। बताया गया कि अव्यवस्थाओं के बिच आज भी मंगलवार के दिन सप्ताहिक हाट बाजार का संचालन लम्बे समय करवाया जा रहा है, जबकि स्कूल प्रांगण में बाजार लगने से स्कूली स्टाफ सहित बच्चे परेशान हैं। मामले को लेकर स्थानीय अभिभावकों ने जल्द से जल्द इस ओर ठोस पहल कर कार्यवाही करने की मांग की गई है, ताकि स्कूली बच्चों के शैक्षणिक कार्य सहित अन्य गतिविधियां प्रभावित ना हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page