खबर का असर:- खुला ट्रांसफॉर्म को सुरक्षित करने विभागीय अमले ने की पहल

डिंंडौरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिला मुख्यालय डिंडोरी के समनापुर तिराहा के पास लगे असुरक्षित ट्रांसफार्मर में वर्षों बाद भी सुरक्षा घेरा सहित अन्य व्यवस्थाएं जिम्मेदारों द्वारा नहीं करवाई गई थी। गौरतलब है कि वर्षों पहले लगे ट्रांसफार्मर से आए दिन चिंगारी निकने से बड़ा हादसा हो सकता था। बताया गया कि कुछ वर्ष पहले सड़क के पास जिम्मेदारों के द्वारा वर्षों पहले असुरक्षित ट्रांसफार्मर लगा दिया गया, जबकि राहगीरों सहित वाहन चालकों को खतरे की आशंका से बड़ा हादसा होने के आसार दिख रहे थे। लोगों की मानें तो असुरक्षित ट्रांसफार्मर को सुरक्षित करने विभागीय अमला लम्बे समय बाद कोई ध्यान नहीं दे रहा था। मामले को लेकर दैनिक जबलपुर दर्पण अखबार ने गंभीरता को देखते हुए पिछले अंक में ख़बर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। मामले को संज्ञान में लेते हुए कल मंगलवार को विभागीय अमला मौके पर पहुंचा और खुला असुरक्षित ट्रांसफार्म सुरक्षित करना घंटों तक मस्कत की गई। जहां अब नया बोक्स भी लगा दिया गया है, जिससे खतरे के कम आसार नजर आ रहे हैं।



