कलेक्टर कार्यालय परिसर में दिलाई गई, सुशासन दिवस की शपथ

डिंडौरी,जबलपुर दर्पण न्यूज। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस के एक दिवस पूर्व 24 दिसंबर को कलेक्टर कार्यालय परिसर में सुशासन दिवस की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर एसडीएम डिंडौरी सुश्री रजनी वर्मा ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को शपथ दिलाई कि मैं सत्य निष्ठा से शपथ लेकर प्रदेश में सुशासन के उच्चतम मापदंडों को स्थापित करने के लिए सदैव संकल्पित रहेंगे। शासन को अधिक पारदर्शी, सहभागी, जनकल्याण केन्द्रित तथा जवाबदेह बनाने के लिये हरसंभव प्रयास करूंगा। प्रदेश के नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लक्ष्य को पाने के लिये सदैव तत्पर दिखाएंगे। इसी तरह उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग एवं जागरूक करने के लिए शुक्रवार को कलेक्ट्रेट ऑडीटोरियम में राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस मनाया गया। आयोजित कार्यक्रम में उपभोक्ताओं के जागो ग्राहक जागो‘ तथा उपभोक्ता से संबंधित नियम/कानून व अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया है। उपभोक्ताओं के लिए टोल फ्री नंबर 18002330046 में उपभोक्ताओं को होने वाली समस्याओं की शिकायत दर्ज कराने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष उपभोक्ता जनकल्याण संगठन डिण्डौरी राकेश कुमार आर्मा, जिला आपूर्ति अधिकारी आर. एम. सिंह, सहायक आयुक्त सहकारिता आर. के. उद्दे, नोडल अधिकारी सीसीबी जे.पी. द्विवेदी, जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम ए.के. मौर्या, कृषि उपज मंडी डिंडौरी चित्रा सेंगर, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी नितिन जयसवाल सहित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।



