डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश
चेतराम राजपूत को बनाया गया द मीडिया जर्नलिस्ट राइट्स के प्रदेश उपाध्यक्ष

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिला मुख्यालय के पुरानी डिंडोरी निवासी चेतराम राजपूत को द मीडिया जर्नलिस्ट राइट्स के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। बताया गया कि प्रदेश उपाध्यक्ष की नियुक्ति होने के बाद श्री राजपूत को इष्ट मित्रों सहित साथी पत्रकारों ने बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी है। गौरतलब है कि श्री राजपूत लंबे समय से पत्रकारिता कर रहे हैं, जो एक निजी अखबार के संपादक भी वर्तमान में है। नियुक्ति के बाद संगठन नेतृत्व ने संगठन हित व पत्रकारों के हितों में हमेशा तत्परता से कार्य करने को कहा गया है। जानकारी में बताया गया कि संपादक चेतराम राजपूत के कार्यकाल दिसंबर 2022 तक की रहेगी।



