हनुमान टेकरी मिर्ची बाबा के आश्रम में ओम नमः शिवाय का शुरू हुआ जाप

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिला मुख्यालय के मंडला बस स्टैंड में स्थित हनुमान टेकरी में वर्षों से रह रहे मिर्ची बाबा के आश्रम में सप्ताहिक ओम नमः शिवाय का जाप शुरू किया गया है। गौरतलब है कि 24 दिसंबर से शुरू हुआ ओम नमः शिवाय का जाप, 31 दिसंबर तक जारी रहेगी। कार्यक्रम अब साधु, संतों का पहुंचना भी शुरू हो गया है, जहां आयोजकों द्वारा हर दिन भंडारा भी कराया जा रहा है। बताया गया कि प्रतिवर्षा अनुसार इस वर्ष भी जिला मुख्यालय में स्थित हनुमान टेकरी में मिर्ची बाबा के आश्रम में ओम नमः शिवाय का जाप किया जा रहा है। आयोजन को लेकर आसपास के क्षेत्रों में भक्तिमय माहौल बना हुआ है, जहां धर्म लाभ पाने आसपास के लोग बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। आश्रम के आयोजन समिति द्वारा बाकायदा जिले भर में आमंत्रण पत्र भेज कर साधु, संतों सहित धर्मप्रेमियों को भी कार्यक्रम में बुलाया गया है।



