गांवों में सप्लाई शुरू होते ही सड़कों में बहने लगता है पीने का पानी

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के ग्रामीण अंचलों में नल-जल योजना के तहत गांव गांवों में पानी पहुंचाने की योजना है। हर साल परियोजना का संचालन करने, मैंटनेस, रखरखाव सहित अन्य व्यवस्थाएं करने से करोड़ों रुपए का खर्चा भी शासन प्रशासन का हो रहा है। आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि पानी की सप्लाई शुरू होती ही अधिकतर गांवों में पीने का पानी सड़कों पर बेहता नजर आता है। आरोप है कि जिम्मेदार लोग मेंटेनेंस सहित रखरखाव का कार्य उचित मात्रा में नहीं करते, जिससे पानी की सप्लाई करने में जगह-जगह से पानी की निकासी हो रही है। बताया गया कि हर दिन हो रही पानी की फिजुल निकासी से कथित स्थानों में बारहमासी नाला की तरह पानी बह रहे हैं, जहां गंदगी व किचड़ से अधिकांश मार्ग लथपथ होते हैं। बताया गया कि जिले के कुछ ग्रामीणों के घरों में तो स्थाई नल कनेक्शन ही नहीं है, अस्थाई पाइप के सहारे पानी भरने के बाद ग्रामीण खुला पाइप छोड़ देते हैं, जिससे पानी बहता रहता है।



