डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

नए वायरस ऑमिक्रॉन से बचाव के लिए सतर्कता की जरूरी

डिंडौरी,जबलपुर दर्पण न्यूज। जिला कलेक्टर रत्नाकर झा ने कहा कि ऑमिक्रॉन के खतरे से बचाव के लिए सतर्कता बरतना जरूरी है। सभी व्यक्ति कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव का संदेश और नारों का व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार करें। रोको टोको अभियान प्रारंभ कर बिना मास्क पहने घूमने वाले लोगों पर कार्रवाई करें। कलेक्टर ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में उक्त निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर अपर कलेक्टर अरूण कुमार विष्वकर्मा, मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अंजू अरूण कुमार, एसडीएम डिंडौरी रजनी वर्मा, एसडीएम शहपुरा काजल जावला, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्यविभाग डॉक्टर संतोष शुक्ला, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर. रमेश मरावी, जिला योजना अधिकारी ओ.पी. सिरसे, जिला कोषालय अधिकारी एम.एल. बघेल सहित जिला एवं जनपद स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। बैठक में कलेक्टर रत्नाकर झा ने जिले के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए की गई व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली, उन्होंने कोविड केयर सेंटरों में की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। कोविड केयर सेंटरों में मरीजों के लिए ऑक्सीजन सिलेण्डर, भोजन, पेयजल, दवाईयां, शौचालय, बिस्तर, सुरक्षा और प्रकाश की व्यवस्थाएं दुरूस्त करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिला चिकित्सालय में ऑक्सीजन सिलेण्डर और दवाईयों की व्यवस्थाएं दुरूस्त रखने को कहा, फीवर क्लीनिक में नियमित रूप से कोरोना टेस्ट कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर झा ने जिला चिकित्सालय में दवाईयों की उपलब्धता एवं कोरोना किट के संबंध में जानकारी ली। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि दवाईयां एवं कोरोना किट की पर्याप्त उपलब्धता है। कलेक्टर श्री झा ने जिले में टीकाकरण की स्थिति की समीक्षा की, उन्होंने कहा कि जिन व्यक्तियों को प्रथम डोज लग चुका है, उन्हें द्वितीय डोज अनिवार्य रूप से लगाया जाए। कलेक्टर रत्नाकर झा ने धान उपार्जन केन्द्रों से धान उपार्जन का परिवहन नियमित रूप से करने के निर्देश दिए। जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि जिले में 10 हजार 439 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है, तथा ट्रांसपोर्ट के द्वारा 7 हजार 615 मीट्रिक टन धान का परिवहन किया जा चुका है। कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्रों से धान उपार्जन के परिवहन में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page