नगर मुख्यालय आगमन पर महामंडलेश्वर का हुआ जोरदार स्वागत

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले में कल सोमवार को नगर मुख्यालय आगमन पर महामंडलेश्वर ईश्वरानंद महाराज का भव्यता के साथ स्वागत किया गया। बताया गया कि ढोल नगाड़ों के बीच नगर आगमन पर कलेक्टर तिराहा के पास स्थित सिद्ध बाबा में परिक्रमा वासियों को स्वल्पाहार कराया गया, जहां क्षेत्रीय विधायक ओमकार सिंह मरकाम भी मौजूद रहे। इसी तरह इसे पहले गाड़ासरई में स्वामी के दर्शन व यात्रा में संक्षिप्त समय के लिए शामिल होने सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली के न्यायापति भूषण गवई भी यात्रा शामिल होने पहुंचे थे। जानकारी में बताया गया कि महामंडलेश्वर पूज्य स्वामी ईश्वरानंद महाराज के सानिध्य में समर्पण माँ नर्मदा धार्मिक पद यात्रा शनिवार को ग्राम गोरखपुर के आगे बढ़ते हुए गाड़ासरई के लिए आगे निकली रास्ते मे ग्राम मोहतरा में दोपहर का भोजन ग्रामीणों द्वारा कराया गया। ग्राम रतना तिराहे में विधायक ओमकार मरकाम ने रामजी साहू अजय साहू रमाकांत साहू लोकेश पटेरिया के साथ यात्रा का स्वागत किया ,और सभी यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को श्रीफल भेंट किया और चाय व स्वल्पाहार की व्यवस्था की, और स्वामी महराज के साथ कुछ समय के लिए पैदल यात्रा में शामिल हुए। शाम को ग्राम गाड़ासरई पहुचने पर यात्रा का स्थानीय ग्रामीण धर्मालंबियों द्वारा फूल माला व स्वामी महराज का तिलकवन्दन कर बैंड बाजे के साथ आतिशबाजी करते हुए भव्य स्वागत किया गया। जिसमे भारी संख्या में भीड़ देखने को मिली। यात्रा के आगे शैला नृत्य करते हुए आदिवासी समुदाय के लोग चल रहे थे, वही यात्रा में स्वामी के पीछे पीछे सैकड़ो लोग चल रहे थे, स्वामी महराज के दर्शन करने लोग देर शाम तक यात्रा का इंतजार करते रहे। यात्रा में स्वामी से आशीर्वाद प्राप्त करने ग्राम गाड़ासरई में मेले सा माहौल बना रहा। कार्यकर्ताओ एवं ग्रामीण धर्मावलंबियों द्वारा ढोल नगाड़े, कलस यात्रा के साथ स्वामी महाराज एवं माँ नर्मदा परिक्रमा वासियों का जोरदार स्वागत किया गया। यात्रा में प्रवेश के दौरान जिला यात्रा प्रभारी रविराज बिलैया, जिला यात्रा सह प्रभारी मनोज मिश्रा, वरिष्ठ भाजपा नेता संजय साहू, मंडल अध्यक्ष अश्वनी चैरसिया, शुशील साहू, घनश्याम साहु,मिजाजी साहू, रामजी सन्तोषी साहू, जिला सदस्य उमेश खांडे ज्ञानेश्वर साहू, लाला साहू, विजय साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व अन्य लोग मौजूद रहे। धार्मिक प्रवचन के दौरान श्रद्धालुओं ने बड़े ही भावविभोर होकर सुना, जब स्वामी द्वारा कान्हा के भजन गाये गए तो धर्मालंबियों ने जमकर नृत्य किया। बताया गया कि ग्राम गाड़ासरई से सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली के न्यायाधीश न्यायमूर्ति भूषण गवई सपरिवार परिक्रमा यात्रा में अपनी पत्नी व बेटे के साथ स्वामी के पास पहुँचकर आशीर्वाद लिया। गौरतलब है कि यात्रा का रात्रि विश्राम कार्यक्रम मुख्यालय के नर्मदा तट पर स्थित इमली कुटी के आश्रम में रखा गया है, जहां रात्रि भोजन सहित अन्य धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन किए जाने हैं।



