डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

आसमान में दिनभर छाए रहे बादल, खरीदी केन्द्रों में बारिश का साया

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण अंचलों में कल सोमवार को दिन भर आसमान में बादल छाए रहे, दिनभर चली सर्द हवाओं ने ठंडी और बढ़ा दी है। बताया गया कि इन्हीं दिनों खरीदी केंद्रों में किसानों की भीड़ जमकर बड़ी हुई है, सैकड़ों किसान हर दिन खरीदी केंद्र पहुंचकर अपनी उपज बेचने पहुंच रहे हैं। बताया गया कि पिछले कुछ दिनों से आसमान में लगातार छाए बादलों से खरीदी केंद्रों में बेमौसम बारिश का साया मंडरा रहा है। बदलते मौसम को देखते हुए विभागीय अमले ने भी सभी धान खरीदी केंद्रों में मौसम अनुकूल व्यवस्था करने के निर्देश जिम्मेदारों को दिए गए हैं। किसानों ने बताया की कई धान खरीदी केंद्रों पर किसानों के लिए पर्याप्त सुविधाएं नहीं हैं, किसान स्वयं ही अपनी अपनी उपज की तोलाई, धान की भराई सहित अन्य कार्यो को भी निपटा रहे हैं, जिससे भी कुछ किसान परेशान नजर आ रहे हैं।

अधिकांश धान खरीदी केंद्रों से व्यवस्थाएं नदारत

गौरतलब है कि जिले भर में बनाए गए धान खरीदी केन्द्रों में धान खरीदी की रफ्तार इन दिनों बढ़ी हुई है, जहां हर दिन दर्जनों किसान अपनी अपनी उपज लेकर धान खरीदी केंद्रों में बिक्री के लिए पहुंच रहे हैं। गौरतलब है कि जिले भर में कुल 37 धान खरीदी केंद्र बनाए गए हैं, जहां से समर्थन मूल्य पर किसानों से धान की खरीदी की जानी है। बताया गया कि इस साल धान बिक्री के मूल्यों में भी वृद्धि हुई है, जिससे लक्ष्य के मुकाबले ज्यादा धान बिक्री होने के आसार हैं। किसानों को समस्याओं से निजात दिलाने के लिए शासन प्रशासन द्वारा सभी धान खरीदी केन्द्रों में जरूरी आवश्यक सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। किसानों की माने तो पिछले वर्षों के मुकाबले इस वर्ष धान की पैदावार ज्यादा हुई है। जानकारी में बताया गया कि जिले के अधिकतर खरीद केंद्रों में किसानों के लिए सुविधाएं नहीं हैं, जिससे किसानों को परेशानी हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page