डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश
अमलेऋवर धाम नर्मदा कुंड बिहड़ में नव वर्ष पर पहुंचते हैं सैलानी

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिला मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर दूर समनापुर जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत खाम्हा गांव से दो-तीन की दूरी पर जंगल के बीच एक कुंड स्थित है। बताया गया कि अमलेऋवर धाम नर्मदा कुंड बिहड़ के पौराणिक कथाएं की प्रचलित है, जिनका उल्लेख नर्मदा पुराणों में मिलने का दावा भी किया जा रहा है। अमलेऋवर धाम नर्मदा कुंड बिहड़ से लोगों की गहरी आस्था जुड़ी हुई है, जहां पर हर दिन दर्शन करने बड़ी संख्या में लोग पहुंच कर धर्म लाभ ले रहे हैं। गौरतलब है कि वर्ष में पड़ने वाले पर्व के दौरान बड़ी संख्या में जिले भर से सैकड़ों की संख्या में सैलानी यहां पहुंचे हैं, तथा नर्मदा कुंड बिहड़ में स्नान कर पिकनिक का लुत्फ उठाते हैं।



