डिंडोरी दर्पणबॉलीवुड दर्पण
नर्मदाचंल क्षेत्र डिंडोरी के संत-महात्माओं की हुई वार्षिक बैठक

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिला संत समाज नर्मदाचंल क्षेत्र डिंडोरी के साधु महात्माओं की वार्षिक बैठक पिछले दिनों रविवार दो जनवरी को संपन्न हुई। बताया गया कि जिले के एतिहासिक ऋणमुक्तेश्वर मंदिर के नर्मदा नंद आश्रम कुकर्रामठ के आश्रम में कल रविवार को प्रतिवर्षा अनुसार इस साल भी साधु संतों की वार्षिक बैठक का आयोजन किया गया था। बताया गया कि बैठक में विभिन्न पहलुओं सहित अन्य पर चर्चा करते हुए कुछ महात्माओं को होने वाले समस्याओं से भी अवगत करवाया गया है। बैठक में सभी साधु संतों को अपने अपने अधिनस्थ क्षेत्रों में ज्यादा से ज्यादा धर्म का प्रचार करने को कहा गया है।



