डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश
मध्य-प्रदेश शासन के पिछड़ा वर्ग आयोग मंत्री आएंगे डिंडौरी

डिंडौरी,जबलपुर दर्पण न्यूज। मध्यप्रदेश के गौरीशंकर बिसेन विधायक एवं अध्यक्ष केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त प्रदीप पटेल विधायक एवं राज्यमंत्री म.प्र. पिछड़ा वर्ग आयोग संयुक्त रूप से 03 जनवरी को दोपहरः 2ः00 बजे मण्डला से डिंडौरी के लिए के लिए प्रस्थान कर सायंकाल 4ः00 बजे डिंडौरी सर्किट हाउस आगमन करेंगे। सभी मंत्री सायंकाल 4ः30 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में डिंडौरी जिले के अधिकारियों के साथ बैठक लेंगे। सायंकाल 5ः00 बजे सर्किट हाउस डिंडौरी में पिछड़ा वर्ग के विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं प्रतिनिधि मण्डलों से भेंट करने के बाद सायंकाल 7ः00 बजे डिंडौरी से अनूपपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।



