हल्की बारिश भी नहीं झेल रही नगर परिषद की सड़कें, व्यवस्थाओं पर सवाल

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के शहपुरा नगर परिषद की अधिकतर सड़कें जरा सी बारिश भी नहीं झेल पा रही है। पिछले दिनों हुई बेमौसम जोरदार बारिश ने नगर परिषद के व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है। गौरतलब है कि शहीद स्मारकों के पास नाली ओव्हर होने से गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। बताया गया कि शहपुरा को साफ सफाई के नाम से लाखों रूपये खर्च करती है, बावजूद नगर में साफ सफाई के हाल बेहाल है। पिछली दिनों दोपहर मंगलवार को हुई थोड़ी देर की बारिश ने ही शहर में हो रही साफ सफाई की पोल खोल के रख दी है। पूरा शहर पानी पानी हो गया है, नालियो का गंदा पानी पूरे सड़क पर बह रहा है और लोगो के घरो मे भी धुस रही है। जिससे जाहिर होता हेै कि साफ सफाई का नगर में किस तरह से ध्यान रखा जाता है। यही कारण रहा कि पिछले दिनों हुई बेमौसम बारिश से शहीद स्मारक के चारों तरफ नालियों की पूरी गंदगी जमा हो गई जो सड़क पर पूरे समय नाली का गंदा पानी सड़क में बहता रहा है। स्थानीय लोगों ने नगर परिषद के व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की मांग की है।



