मंगलवार को जनसुनवाई में 38 आवेदनों की हुई सुनवाई

डिंडौरी,जबलपुर दर्पण न्यूज। जिला कलेक्टर रत्नाकर झा के निर्देशन में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में प्राप्त 38 आवेदन पत्रों की सुनवाई की गई। जनसुनवाई में प्राप्त आवेदन पत्रों का तत्काल निराकरण किया गया, जिन आवेदन पत्रों का तत्काल निराकरण नहीं हो पाई उसके लिए आवेदकों को समय-सीमा दे दी गई है। बताया गया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का विभागीय अधिकारियों को निराकरण कर शिकायतकर्ता को अवगत कराने को कहा गया है। जनसुनवाई में आवेदकों के द्वारा राशन वितरण, वृद्धावस्था पेंशन, मजदूरी भुगतान सहित अन्य समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। जनसुनवाई के दौरान अपर कलेक्टर डिंडौरी अरूण कुमार विश्वकर्मा, मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अंजू अरूण कुमार, एसडीएम डिंडौरी रजनी वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।



