डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

जिले में प्रेस फाऊंडेशन ऑफ इंडिया की कार्यकारिणी घोषित

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले में प्रेस फाउंडेशन ऑफ इंडिया के संगठन नेतृत्व ने डिंडोरी जिले में कार्यकारिणी घोषित कर दि गई है। बताया गया कि प्रदेश संगठन नेतृत्व ने जिला अध्यक्ष डिंडोरी के तौर पर असगर सिद्दीकी नियुक्त किया है। है। इसी तरह संगठन नेतृत्व ने पिछले दिनों कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए सभी पदाधिकारियों को जनहित के मुद्दों सहित संगठन नेतृत्व में रहकर कार्य करने को कहा गया है। जानकारी में बताया गया कि संगठन जिला अध्यक्ष के तौर पर मोहम्मद असगर सिद्दीकी नियुक्त किया है तो उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी भास्कर पांडे को दी गई है। इसी तरह जिले में जनपद पंचायतों के लिए डिंडोरी ब्लाक में अध्यक्ष के तौर पर प्रमोद पड़वार, अमरपुर ब्लाक से ब्लाक अध्यक्ष अध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्रा, शहपुरा ब्लाक से अध्यक्ष संदीप कुमार गौलिया, बजाग ब्लाक से अध्यक्ष अमित कुमार साहू, समनापुर ब्लाक से अध्यक्ष मदन मोहन राय, मेहंदवानी ब्लाक से अध्यक्ष संदीप रजक तथा करंजिया ब्लाक से मोहम्मद अखलाक कुरैशी को ब्लाक अध्यक्ष पद पर कार्यरत किया है। नियुक्ति देने के साथ संगठन नेतृत्व ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन हित व पत्रकारों के हितों में लगातार कार्य करने को कहा गया है। नियुक्ति मिलने के बाद सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभ चिंतकों, वरिष्ठ पत्रकारों ने बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page