डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

प्रदेशव्यापी स्व-रोजगार दिवस के लिए लक्ष्य की पूर्ति करें : कलेक्टर

डिंडौरी,जबलपुर दर्पण न्यूज। जिले में प्रदेशव्यापी स्वरोजगार, रोजगार दिवस का कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। जिसके तहत जिले में कार्यक्रम आयोजित कर हितग्राहियों को स्वरोजगार, रोजगार के लिए ऋण स्वीकृत कर वितरण किए जायेंगे। कलेक्टर रत्नाकर झा ने उक्त कार्यक्रम की तैयारी के लिए मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक आयोजित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अंजू अरूण कुमार, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग डॉक्टर संतोष शुक्ला, महाप्रबंधक जिला एवं व्यापार उद्योग केन्द्र दिनेश कुमार बरकड़े, उप संचालक कृषि अष्विनी झारिया, उप महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र राधिका कुसरो, प्रबंधक तेजस्विनी यशवंत सोनवानी, सहायक संचालक उद्यानिकी यादव, पीओ डूडा, उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉक्टर मंसूरी, प्राचार्य आईटीआई रमेश मरावी, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक मोहन चौहान सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। उन्होंने सभी विभागों को 10 जनवरी तक लक्ष्यपूर्ति करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर झा ने कहा कि स्वरोजगार, रोजगार दिवस कार्यक्रम में अधिक से अधिक हितग्राहियों का ऋण स्वीकृत कर वितरण की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी विभाग प्रमुखों को विभागीय योजनाओं से सफल हितग्राहियों का चयन करने के निर्देश दिए हैं तथा उनकी सफलता की कहानी का प्रचार-प्रसार करने को कहा है। जिससे प्रेरणा पाकर अन्य हितग्राही भी शासन की योजनाओं का लाभ उठा सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page