सर्वोत्तम कृषक पुरूस्कार हेतु 05 जनवरी तक करें आवेदन

डिंडौरी,जबलपुर दर्पण न्यूज। जिले में परियोजना संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग ने बताया कि सबमिशन ऑन एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन (आत्मा) वर्ष 2021-22 के अंतर्गत 26 जनवरी 2022 को विकासखण्ड स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। बताया गया कि सर्वोत्तम कृषक पुरूस्कार, जिला स्तरीय सर्वोत्तम समूह पुरूस्कार, जिला स्तरीय सर्वोत्तम कृषक पुरूस्कार, राज्य स्तरीय सर्वोत्तम कृषक पुरूस्कार प्रदान करना है। जिसके तहत कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, मत्स्य पालन विभाग, पशु पालन विभाग, कृषि अभियांत्रिकी से संबंधित उत्कृष्ट कार्य करने वाले कृषक भाई निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र विकासखण्ड के आत्मा कार्यालय अथवा वरिष्ठ कृषि अधिकारी कार्यालय में 05 जनवरी 2022 तक जमा कर सकते हैं। इसी तरह वित्तीय वर्ष 2021-22 हेतु मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के आवेदन पत्र आमंत्रित पत्र भी महाप्रबंधक जिला व्यापार ने बुलवाएं है। उद्योग केन्द्र डिंडौरी ने बताया कि सूक्ष्म लघु मध्यम उद्यम विभाग द्वारा युवाओं के लिए स्वयं का उद्योग, सेवा, व्यवसाय, स्थापित करने हेतु मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना प्रारंभ की गई है। इस योजना के अंतर्गत केवल नई ईकाईयों हेतु ऋण उपलब्ध कराने का प्रावधान है। योजना में उद्योग के लिए एक लाख रूपए से लेकर 50 लाख रूपए तक तथा सेवा ईकाई एवं खुदरा व्यवसाय हेतु एक लाख रूपए से 25 लाख रूपए तक परियोजनाओं के लिए ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। जिसमें सभी वर्ग के लोगों को बैंक द्वारा वितरण राशि के आधार पर 3 प्रतिसत ब्याज अनुदान अधिकतम सात वर्ष तक सीजीटीएमएसई के गारंटी शुल्क के साथ दी जाएगी।



