डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

मंत्री गिरिराज सिंह के डिंडोरी आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री व बिहार राज्य के बेगूसराय से वर्तमान में सांसद गिरिराज सिंह का आगमन थोड़ी समय के लिए भाजपा कार्यालय डिंडोरी में हुआ, जहां पहले से मौजूद कार्यकर्ताओं ने फूल माला देकर मंत्री का जोरदार स्वागत किया गया। गौरतलब है कि मंत्री श्री सिंह कल गुरुवार को अमरकंटक जा रहे थे, तभी डिंडोरी भाजपा कार्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर हालचाल जाना तथा कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया। बताया गया कि श्री सिंह भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रवादी नेता व प्रखर प्रवक्ता मानें जाते हैं। जिनका कल गुरुवार को अमरकंटक जाते समय कुछ समय के लिए पंडित दीनदयाल परिसर भाजपा कार्यालय डिंडोरी में हुआ, जहां जोरदार स्वागत के पश्चात मंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। बताया गया कि इसी तरह मंत्री गिरिराज सिंह के डिंडोरी में स्थित मंत्री ओम प्रकाश धुर्वे के निवासस्थान पहुंचकर हालचाल जाना तथा पार्टी संगठन के बारे में विस्तार से चर्चा की। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page