अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

दो थानो का कुख्यात फरार आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। प्राप्त जानकारी अनुसार थाना घमापुर में दिनांक 21-12-21 को रात्रि 10 बजे स्वपनिल वर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह कपड़े की दुकान में काम करता है। शाम लगभग 5 बजे मुकेश पटैल ने फोन कर ग्राउण्ड में क्रिकेट खेलने बुलाया तो वह ग्राउण्ड पहुंचा जहॉ पर मुकेश पटैल, राजा चौधरी, हर्ष डुमार, पिंटू नाथ क्रिकेट मैच खेलने के लिये इकट्ठे हो रहे थे तभी एक्सिस स्कूटी से पवन रजक,प्रवीण रजक एक अन्य लड़के के साथ आया, प्रवीण ने पिस्टल निकालके हत्या करने की नियत से उस पर फायर कर दिया,वह साईड में हो गया गोली उसके वायें कंधे के बाजू से निकल गयी, वह चिल्लाया तो उसके दोस्त प्रवीण के पीछे दोड़े तो प्रवीण, पवन रजक अपने अन्य साथी के साथ स्कूटी से ग्राउण्ड तरफ भाग गये गाड़ी का नम्बर नहीं देख पाया। पूर्व में हुए विवाद पर उसके एवं उसके साथियों के विरूद्ध घर में घुसकर मारपीट एंव छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज कराया था इसी बुराई के कारण हत्या करने की नियत से प्रवीण ने पिस्टल से उस पर फायर किया है। मौके से चले हुये कारतूस जप्त कर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। वहीं दिनॉक 16-10-21 को शुभम केवट ने मारपीट की रिपेार्ट दर्ज कराई जिस पर पवन रजक, प्रवीण रजक एवं गोलू  के विरूद्ध रांझी थाना में अपराध पंजीबद्ध विवेचना में लिया गया है। क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली कि फरार आरोपी पवन रजक शहर में है फिर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। मुखबिर की सूचना पर बताए स्थान पर दबिश दी गई जहां आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ कर घमापुर थाने के सुपुर्द किये जाने पर घमापुर एवं रांझी पुलिस के द्वारा प्रकरणों में आरोपी पवन रजक को विधिवित गिरफ्तार कर मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page