कटनी दर्पणमध्य प्रदेश

जन्म दिवस के अवसर पर गौ रक्षा कमांडो फोर्स ने किया रक्तदान आयोजन

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता  कटनी जिला मुख्यालय के गौरक्षक सेवा समिति की जिला अध्यक्ष अमिता श्रीवास ने अपने जन्मदिवस पर जहाँ अपना रक्तदान किया वहीँ समाज में एक नई पहल से जागरूक करते हुए रक्तदान अभियान का कार्यक्रम करते हुए जन अभियान की शुरुआत की। इस दौरान नगर के सभी गौ सेवकों ने रक्तदान करते हुए संकल्प लिया कि आने वाले हर वर्ष में हम अपना जन्मदिन रक्तदान कर ही मनायेगे। इस संकल्प से नगर व समाज में हर वर्ग के लोगों को प्रेरणा देते हुए गौव सेवा कार्यकर्ताओं ने एक पहल की शुरुआत की है। वहीँ जन्मदिन के शुभ अवशर पर गौशाला में गौ भक्तों ने गौ माताओं के लिए किया भंडारे का आयोजन कर वानर राज को बाटी मिठाइयां। रक्तदान के इस अभियान पर उपस्थित रहे – गौ सेवक दिलीप परौहा, विवेक पाठक , शिवम् बाजपेई, सुरेंद्र कुशवाहा,अभिषेक मिश्रा,कमल यादव,अनुपम गर्ग,रवि प्रजापति ,दिलीप पराशर, पंकज मिश्रा, दिनेश खरे,अमिता श्रीवास के साथ साथ अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page