डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश
रोको-टोको अभियान चलाकर अमले ने वसूला जुर्माना

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिला मुख्यालय में कल शुक्रवार को नियमों को ना मानने वाले दर्जनों लोगों पर प्रशासनिक अमले के द्वारा चलानी कार्रवाई की गई है। बताया गया कि पिछले दिनों नगर मुख्यालय के विभिन्न चोराहों पर हुई विभागीय अमले के द्वारा कार्यवाही करते हुए नियमों को ना मानने वाले दर्जनों लोगों पर चलानी कार्रवाई करते हुए हजारों रुपए का जुर्माना वसूला गया है। गौरतलब है कि कोरोनावायरस के बढ़ते खतरों के बाद प्रशासनिक अमला लगातार नियमों को मानने की सलाह लोगों को दे रहा हैं, बावजूद लोग बेपरवाह नजर आ रहे हैं।



