कच्ची शराब तस्कर बरगी पुलिस के हत्थे चढ़े

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता।.बरगी थाना प्रभारी रीतेश पाण्डे से मिली जानकारी अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि अमित बर्मन नाम का व्यक्ति अपनी मोटर सायकल क्र एमपी 20 एमसी 3558 से बहोरीपार टोल प्लाजा की तरफ से काफी मात्रा में कच्ची शराब बेचने ला रहा है सूचना पर गटटू पटैल के ढाबा के सामने बरगी वायपास तिराहा पर दबिश दी गई एक मोटर सायकल जिसकी दोनेां तरफ प्लास्टिक की जरीकेन बंधे हुये थे आती दिखी जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया नाम पूछने पर चालक ने अपना नाम अमित बर्मन बताया जो मोटर सायकिल में बंधी 2 जरीकेनों में 60 लीटर कच्ची शराब रखे मिला पूछताछ पर वाहन स्वामी श्रीराम भूमिया की मोटर सायकल रिश्तेदारी में जाने का कहकर मांग कर लाना बताया। आरोपी अमित बर्मन से 60 लीटर कच्ची शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल क्र एमपी 20 एम सी 3558 जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध आबाकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।



