अपराध दर्पणदमोह दर्पणमध्य प्रदेश

सड़क किनारे खड़े बुजुर्ग को बाइक ने मारी टक्कर

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। सिंग्रामपुर दमोह जबलपुर दमोह स्टेट हाईवे के गुबरा के भडेरी तिराहे के पास सड़क किनारे खड़े एक बुजुर्ग को बाइक सवार ने लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए सीधी टक्कर मार दी इस हादसे में जहां बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हुआ वही बाइक सवार भी घायल होकर अचेत अवस्था में सड़क किनारे पड़े मिले हैं। जानकारी के अनुसार दमोह जबलपुर स्टेट हाईवे पर गुबरा भडेरी के तिराहे पर शनिवार की शाम को सड़क किनारे पर खड़े 55 वर्षीय बुजुर्ग शिव प्रसाद चौधरी निवासी भड़ेरी को जबलपुर के बाइक चालक ने जोरदार टक्कर मार दी इस हादसे में बुजुर्ग को गंभीर चोटें आई हैं। और गंभीर हालत में हंड्रेड डायल से उपचार के लिए कटंगी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है। जहां पर बुजुर्ग की हालत गंभीर बताई जा रही है। वही बाइक चालक एवं बाइक में सवार दो युवक भी इस हादसे में घायल हुए हैं। जिनकी हालत भी चिंताजनक बताई जाती है। और बेहोशी की हालत में कटंगी स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती किया गया है। दमोह जबलपुर स्टेट हाईवे के सड़क किनारे खड़े 55 वर्षीय बुजुर्ग को रानी दुर्गावती अभ्यारण के पर्यटन स्थल से लौट रहे बाइक क्रमांक एमपी 20 एन पी 7328 जबलपुर निवासी युवकों ने टक्कर मार दी थी घटना की जानकारी लगते ही जहां घटनास्थल पर हंड्रेड डायल पहुंच गई थी और घायलों के लिए तत्काल ही उपचार हेतु कटंगी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है। वही इस सड़क हादसे का अपराध पंजीकृत कर सिग्रामपुर पुलिस जांच करने में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page