अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

घरेलू गैस सिलेण्डर से आटो में अवैध रिफिलिंग करते आरोपी मदन महल पुलिस के हत्थे चढ़े

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता।.मदनमहल थाना प्रभारी नीरज वर्मा से मिली जानकारी अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि साहिल नाम का व्यक्ति एमएलबी गर्ल्स हास्टल के पीछे क्वाटरों के पास आटो मे अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेण्डरों से रिफलिंग का कार्य काफी लम्बे समय से कर रहा है। सूचना पर दबिश देते हुए दो व्यक्तियों को घेराबदी कर पकड़ा गया नाम पूछने पर आपना नाम अनुज रैकवार एवं गैस भरा रहे सवारी आटो एमपी.20.आर.9047 के चालक ने अपना नाम प राजकुमार गिरी गोस्वामी बताया। मुख्य आरोपी से पूछताछ पर साहिल यादव के कहने पर गैस सिलेण्डर से वाहनों में गैस रिफलिंग करना बताते हुए काम के एवज में साहिल यादव द्वारा 300 रूपये प्रतिदिन मजदूरी देना बताया। एक अन्य मामले में

 मदन महल थाना टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि आशीष जाट नाम का व्यक्ति नरसिंह मंदिर के पीछे गड्डा मोहल्ला में अपने घर के पास आटो रिक्सों में अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेण्डरों से रिफलिंग कर रहा है। सूचना दबिश देते हुये  आशीष जाट एवं सवारी आटो क्र एमपी 20 आर 3615 के चालक फिरोज खान को पकड़ा गया आरोपियों के कब्जे से 1 एचपी कम्पनी का घरेलू गैस सिलेण्डर, एक तौल कांटा, आटो एवं गैस बिक्री के 450 रूपये जप्त किये गये। उपरोक्त आरोपियों के विरुद्ध थाना मदनमहल में पेट्रोलियम गैस आपूर्ति और नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है। आरोपी  साहिल यादव की तलाश जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page