मरही माता मंदिर में मनाया माता का जन्मदिन, हुई पूजन पाठ व भण्डारा

जबलपुर दर्पण। श्री मरही माता श्री माँ कपालनी मठ मंदिर, भानतलैया में नववर्ष व माता के जन्म दिवस के अवसर पर पूजन पाठ के साथ-साथ विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम जैसे माता की आरती, भजन व प्रसाद का भी वितरण किया गया। इस अवसर मरही माता के जन्म दिवस पर आयोजकों ने माता से कोरोना वायरस जैसी महामारी से सम्पूर्ण विश्व को बचाने की भी प्रार्थना की। वही माता के जन्मोत्सव के अवसर पर सुबह से लेकर शाम तक विविध कार्यक्रम आयोजित हुए, जिसमें भक्तों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। मरही माता पर आस्था रखने वाले भक्तों का मानना है कि माँ सबके हर एक कष्ट को दूर करती और उनके दर्शन मातृ से व उनके समक्ष शीश झुकाने से मनोकामनाएं पूर्ण होती। माता के जन्मदिन के अवसर पर क्षेत्र का माहौल भक्तिमय रहा और इस दौरान माता के मंदिर की साजसज्जा कर माता का भी श्रृंगार किया गया।



