जहरीली कच्ची शराब के साथ दो आरोपी खमरिया पुलिस के हत्थे चढ़े

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। खमरिया थाना प्रभारी सुश्री निरूपा पाण्डे से मिली जानकारी अनुसार,मुखबिर से सूचना मिली थी कि नेचर पार्क के पीछे मोटर सायकिल क्र एमपी 20 एनएच 6921 में 2 व्यक्ति एक एक काली प्लास्टिक के केन एवं एक सफेद बोरी के अंदर ब्लाडर में कच्ची शराब लेकर महेगवॉ बस्ती की ओर जा रहे है। सूचना पर तत्काल दबिश देते हुये घेराबंदी कर मोटर सायकिल से जा रहे 2 व्यक्तियों को रोककर नाम पूछा, तो दोनो ने अपने नाम संतू यादव एवं अर्जुन यादव बताये,जो 1 केन में 35 एवं एक बोरी के अंदर ब्लाडर में 35 लीटर कच्ची शराब रखे मिले,केन एवं ब्लाडर में रखी शराब से तीक्ष्ण गंध आ रही थी जो जहरीली प्रतीत हो रही थी, दोनो से 70 लीटर जहरीली कच्ची शराब मय मोटर सायकिल के जप्त करते हुये दोनों आरोपियों के विरूद्ध धारा 34(2),49 आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।



