अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

साले ने राड से हमला कर अपने जीजा की हत्या:एक्सीडेंट का बताकर मेडिकल में कराया भर्ती

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। मेडिकल.कॉलेज से सूचना मिली कि संतोष चौधरी ग्राम धमनी थाना पाटन को मनकेड़ी बेलखेड़ा सड़क में एक्सीडेंट से सिर में चोट के कारण उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था जिसकी उपचार के दौरान 15-12-21 की सुबह 8 बजे मृत्यु हो गई है सूचना पर पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम के लिए भिजवाते हुये मर्ग कायम कर घटनास्थल बेलखेड़ा होने से डायरी जांच हेतु थाना बेलखेड़ा स्थानांतरित की गयी। बेलखेडा थाने में मर्ग कायम कर  जांच में लिया गया। पीएम रिपोर्ट में डाक्टर द्वारा मृतक की मृत्यु सिर में चोट आने के कारण होना बताया मृतक के परिजनों एवं साक्षियों के कथन लिये गये जिस पर पाया गया कि संतोष चौधरी की पत्नी अपने बच्चे के साथ मनकेड़ी स्थित अपने मायके में थी। मृतक ससुराल से अपने बच्चे आर्यन को साथ ले जा रहा था इसी बात पर ससुर से वाद विवाद हो गया,संतोष ने अपने ससुर पुन्नूलाल को खप्पर मार दिया जिसकी जानकारी पुन्नूलाल के लड़के तोफान को लगी। पुन्नु लाल तथा उसकी पत्नी सियाबाई एवं बेटी कुसुम भी संतोष की शिकायत करने सरपंच के यहा जा रहे थे तभी पीेछे से संतोष चौधरी मोटर सायकल से आ गया,संतोष को देखकर पुन्नुलाल के लड़के तोफान ने लोहे की राड एंगल से हमला कर संतोष के सिर में चोट पहॅुचा दी जिससे संतोष मोटर सायकल से गिर गया तथा सिर में चोट आने से बेहोश हो गया,संतोष को उपचार के लिए ससुर ने मेडिकल कालेज में एक्सीडेण्ट से चोट होना बताकर भर्ती कराया था।

 

जाच में साले द्वारा मारपीट करने से आयी चोटों के कारण मृत्यु होना तथा ससुर के द्वारा साक्ष्य छिपाये जाने के उद्देश्य से मेडिकल कालेज में एक्सीडेंट होना बताकर भर्ती कराए जाने पर आरोपी ससुर एवं साला के विरूद्ध धारा हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। गठित टीम के द्वारा आरोपी ससुर एवं साले को अभिरक्षा में लेते हुये घटना मे प्रयुक्त रॉड जप्त करते हुये प्रकरण में दोनों को विधिवत गिरफ्तार किया गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page