अध्यात्म/धर्म दर्पणडिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश
हवन-भंडारे के साथ हुआ, सार्वजनिक राम कीर्तन का समापन

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के जनपद पंचायत डिंडोरी अंतर्गत ग्राम पंचायत कूंड़ा गांव में आयोजित सार्वजनिक अखंड राम कीर्तन का समापन पिछले दिनों धूमधाम के साथ किया गया। बताया गया कि प्रति वर्ष अनुसार इस साल भी महिला मंडली के द्वारा गांव में 24 घंटे का अखंड राम कीर्तन का आयोजन कराया गया था, जहां हवन एवं विशाल भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। आयोजन को लेकर स्थानीय ग्रामीण महिलाओं सहित बच्चों में काफी उत्साह भी देखा गया।कार्यक्रम के दौरान गांव में भक्तिमय माहौल बना रहा, जहां समापन अवसर पर भंडारे का प्रसाद पाने सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।



