भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष नियुक्त

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। डिंडोरी जिला भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष महेश धूमकेती ने अपने सातों मंडलों में अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसी कड़ी में पिछले दिनों रविवार को ग्राम देवरा निवासी प्रेम सिंह धुर्वे को भाजपा अनुसूचित जनजाति डिंडोरी मंडल अध्यक्ष नियुक्त होने पर समर्थकों सहित भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा फूल मालाएं पहनाकर तिलक वंदन करते हुए गर्मजोशी के साथ स्वागत किया, कार्यकताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी है।भाजपा के नवनियुक्त प्रेम सिंह ने चर्चा के दौरान बताया कि वे भाजपा संगठन द्वारा दिए गए सभी दायित्व को बड़े ही ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाएंगे। आगे भाजपा की विचारधारा से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़कर भाजपा में शामिल किया जाएगा।



