जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

सीएम के नाम जिला पत्रकार कार्यकर्ता संघ ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

मैंहर। जिला पत्रकार कार्यकर्ता संघ ने कोविड 19 की वैश्विक महामारी के कारण जारी लॉकडाउन के कारण प्रभावित हुए लोगों के लिए जारी राहत पैकेज में प्रिंट एवम इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में कार्यरत पत्रकारों को भी शामिल करने की मांग उठाई है । तत्सम्बन्ध में मुख्यमंत्री के नाम संबोधित तीन सूत्रीय ज्ञापन आज एसडीएम सुरेश अग्रवाल को सौंप गया ।
ज्ञापन में कहा गया है कि लॉक डाउन के कारण समाज के सभी वर्गों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है और कइयों की आजीविका का संकट खड़ा हुआ है जिसको संभालने के लिए केंद्र व राज्य सरकारों ने राहत पैकेज का ऐलान किया है , किन्तु खेद जनक है कि उसके दायरे में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों को नही रखा गया है । जबकि पत्रकार खुद को जोखिम में डालकर रिपोरिटिंग का काम करते हैं । लॉक डाउन के कारण उनकी भी आर्थिक क्षति हुई है ।
पत्रकार कार्यकर्ता संघ ने मुख्यमंत्री को दिए गए ज्ञापन में कोरोना राहत पैकेज में पत्रकारों को शामिल करने और प्रति पत्रकार 25000 रुपये का राहत अनुदान देने तथा सभी पत्रकारों को स्वास्थ्य बीमा योजना के लाभ से जोड़े जाने की मांग की है । ज्ञापन देने में मुख्य रूप से संघ के जिला अध्यक्ष गोवर्धन गुप्ता रेड नाइन न्यूज़ चैनल गुप्ता केबल , सचिव पत्रकार अल्ताफ खान राजू विप्र एक्सप्रेस समाचार पत्र, इस्लाम अहमद बबलू बंशल न्यूज़, संतोष रजक बबलू हरी भूमि समाचार पत्र, तनवीर खान भास्कर न्यूज चैनल , रमेश चौरसिया सतना की आवाज समाचार पत्र , कुलदीप द्विवेदी सी न्यूज़ चैनल, पुष्पेंद्र कुशवाहा साधना न्यूज़ चैनल एमपी सीजी , प्रशांत शुक्ला , अतुल शुक्ला, शिवम गौतम, राजेश सिंह पटेल, ऋषि पांडेय, सैयद सलाउद्दीन उर्फ बबलू, शषांक श्रीवास्तव, नेहा सिंह एमपी सीजी लाइव, विजय चैरसिया आईएनडी न्यूज़ चैनल, इंद्रभान सिंह आदि पत्रकार मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page