बसपा मनाएगी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती का जन्मदिन

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले में बहुजन समाज पार्टी जिला इकाई द्वारा 15 जनवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश पूर्व सांसद बहन मायावती की जन्म दिन को जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाने की तैयारी कर रहा है। बताया गया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय इंदर सिंह उइके ज़ोन इंचार्ज मंडला मोजूद रहेंगे। विशिष्ट अतिथि मान दौलतराम बचैहा ज़ोन इंचार्ज डिंडोरी, विशेष अतिथि मान ओमप्रकाश चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष शहपुरा एवं डिंडोरी विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र सिंह भदोरिया, अंसार अहमद नगर अध्यक्ष डिंडोरी नगर अध्यक्ष शहपुरा, रवि रैदास सहित अन्य लोग मौजूद रहेंगे। जानकारी देते हुए जिले के अध्यक्ष मोहम्मद असगर सिद्दीकी बसपा ने बताया कि कार्यक्रम आयोजित बस स्टैंड राज्य परिवहन समय 12 बजे शाम 5 बजे तक गरीबों असहायों को कम्बल वितरण करने के साथ ही अस्पतालों में मरीजों को फल का वितरित भी किए जाएंगे। बताया गया कि कार्यकताओं द्वारा केक काटकर जन्म दिन को जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया जायेगा जहां विचार संगोष्ठी भी आयोजित होगी। कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।



