डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

टीकाकरण को लेकर शहपुरा क्षेत्र के बच्चों में दिख रहा उत्साह

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिला कलेक्टर डिंडोरी रत्नाकर झा के निर्देशानुसार शहपुरा में 15 से 18 वर्ष के विद्यार्थियों को शत प्रतिशत टीकाकरण हेतु विकासखण्ड के समस्त शासकीय एवं प्राइवेट हाई/हायर सेकेंडरी स्कूल के बालक बालिकाओं को कोविड टीककारण किया जाना है। बताया गया कि आगामी 03 दिवस विशेष अभियान चलाकर समस्त हाई/हायर सेकेंडरी स्कूल में टीकाकरण सत्र आयोजित किये जावेंगे। आज विकासखण्ड शहपुरा के 22 शासकीय हाई हायर सेकेंडरी विद्यालयों मे अभियान चलाकर 1844 विद्यार्थियों को कोविड का टीकाकरण किया गया।आवश्यक तैयारी विद्यालय स्तर पर पूर्ण की गई। गौरतलब है कि 15 से 18 वर्ष के प्रत्येक विद्यार्थियों की आवश्यक जानकारी जैसे ही आधार कार्ड, मोबाइल नम्बर पंजीयन हेतु उपलब्ध रहे। टीकाकरण के दौरान क्षेत्र के समस्त प्राचार्यों एवं जनशिक्षक, अपने क्षेत्र के हाई हायर सेकेंडरी स्कूल में सहयोग करते हुये टीकाकरण कराने में तत्परता दिखाने को कहा गया है।निरीक्षण के दौरान प्राचार्य डी के श्रीवास्तव, डीके ब्योहार, संदीप सोनी व्ही पी साहू, जनशिक्षक अश्विनी कुमार साहू, अमर उलाड़ी, कृपाल मार्को, दर्शन कुशराम, ओमकार सैयाम, बीपी बरमैया, सुरेश परस्ते सहित प्राचार्य, शिक्षक, स्वाथ्य कार्यकार्यता ने सहयोग किया। टीकाकरण कार्यक्रम को लेकर एसडीएम काजल जावला ने नगर के अलावा अनुविभाग के कई केंद्रों का निरीक्षण किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page