बजाग जनपद क्षेत्र में चल रहा धर्मांतरण कराने का खेल

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के जनपद पंचायत बजाग में इन दिनों धर्मांतरण कराने का खेल जमकर चल रहा है, जहां गरीब परिवारों को धर्म परिवर्तन करने की सलाह दी जा रही है। बताया गया कि जानकारी व अशिक्षा से दूर ग्रामीण इलाकों में रह रहे गरीब परिवार मजबूरन धर्मांतरण कराने को लेकर राजी हो रहे हैं, जहां खानपान सहित भोज करा कर प्रथा की शुरूआत की जा रही है। गौरतलब है कि मामले को निष्पक्षता से जांच कराने की मांग को लेकर बसपा जिला अध्यक्ष मोहम्मद असगर सिद्दीकी में जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की मांग की है। मिली जानकारी अनुसार जिले भर में लंबे समय से धर्मांतरण कराने की प्रक्रिया फल फूल रहा था, लेकिन ठोस कार्यवाही ना होने के अभाव में असामाजिक संगठन के लोग धर्म परिवर्तन कराने की प्रक्रिया पर जोर देकर धर्म परिवर्तन करवा रहे थे। लेकिन अब मामले की निष्पक्षता से जांच कराने की मांग को लेकर भाजपा के बसपा जिला अध्यक्ष असगर सिद्दीकी ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द कार्यवाही करने की मांग की है।



