अपराध दर्पणखास खबरदमोह दर्पणमध्य प्रदेश

ट्रक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर: घायलों के उपचार हेतु जबलपुर किया रिफर

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। जबलपुर जिले की कटंगी थाना क्षेत्र की सीमा से लगे हुए सिग्रामपुर चौकी के अन्तर्गत मझौली गुबरा मार्ग के कुसमी तिगड्डे पर गुरुवार की दोपहर में लापरवाही पूर्वक ट्रक चालक ने  बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में नंदग्राम मझौली की बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए इसी समय जबेरा विधान सभा क्षेत्र से पूर्व विधायक अपने विधान सभा क्षेत्र के भ्रमण पर निकले थे उसी दौरान पूर्व विधायक प्रताप सिंह लोधी घटनास्थल से निकलते वक्त दोनों बाइक सवारों को गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिलने पर तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर हादसे की सूचना सिग्रामपुर चौकी को दी गई वहीं घायलों को उपचार के लिए 108 वाहन को फोन लगाने के बावजूद 108 एंबुलेंस नहीं पहुंचने पर तत्काल ही दमोह कलेक्टर को फोन पर सूचना दी गई और गंभीर रूप से घायलों को समय पर 108 वाहन की सुविधा नहीं मिलने की शिकायत कलेक्टर से करते हुए एंबुलेंस के कर्मचारियों पर कार्रवाई करने की मांग की है हादसे में घायल दोनों को उपचार के लिए जबलपुर चिकित्सालय मैं भर्ती करवाया गया हैसिग्रामपुर पुलिस चौकी प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय से मिली जानकारी के मुताबिक नंदगांव मझौली निवासी दोनों युवक बाइक से मझौली से गुबरा जाते वक्त कुसमी तिगड्डे की मोड़ पर बाइक सवार सुरेंद्र पिता रामजी विश्वकर्मा उम्र 30 वर्ष,रामेश्वर पिता फूलचंद पटेल उम्र 32 वर्ष दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होने पर पुलिस के द्वारा तत्काल उपचार के लिए जबलपुर चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है। बाइक को टक्कर मारने वाले ट्रक क्रमांक एमपी 18 एच 4707 को पुलिस ने जप्त करते हुए मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page