सिग्रामपुर में संभाग स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। दमोह जिले के ग्राम सिग्रामपुर खेल मैदान पर संभागीय स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का का शुभारंभ जबेरा विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी एवं पूर्व विधायक प्रताप सिंह लोधी ने अलग-अलग समय में फीता काटकर किया उद्घाटन मैच तेजगढ़ एवं जबेरा के बीच खेला गया। जबेरा विधायक धर्मेंद्र सिंह दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका हौसला बढ़ाया। इस दौरान विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि इस तरह के आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में निरंतर होते रहने चाहिए ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को अपना हुनर दिखाने का अच्छा अवसर प्राप्त होता है। और यही प्रतिभाएं आगे जाकर अपने गांव का अपने क्षेत्र का प्रदेश एवं देश भर में नाम रोशन करती हैं। पूर्व विधायक प्रताप सिंह लोधी ने सिग्रामपुर मैं संभागीय स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजकों को भी धन्यवाद दिया जिन्होंने क्षेत्र के खिलाड़ियों को अपना हुनर दिखाने एक अच्छा अवसर प्रदान किया जिसका सभी खिलाड़ी लाभ उठाएं एवं खिलाड़ी भावना के साथ खेल कर अपने क्षेत्र का नाम रोशन करें। उद्घाटन मैच में जबेरा और तेजगढ़ क्रिकेट टीम के बीच खेला गया जिसमें टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी तेजगढ़ क्रिकेट टीम के द्वारा 143 रन का लक्ष्य दिया गया जिसके जवाब में जबेरा क्रिकेट टीम 130 रन पर सिमट गई इस तरह से तेजगढ़ क्रिकेट टीम के द्वारा 13 रन से जीत दर्ज की विजेता टीम के खिलाड़ी समीर के द्वारा 60 रन 4 विकेट लेकर अपनी टीम को जीत दिलाने में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता वही उपविजेता टीम जबेरा के खिलाड़ी अनिल यादव ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट हासिल किए लेकिन बल्लेबाजी में फ्लॉप रही अपने टीम को जीत नहीं दिला पाए सिग्रामपुर में आयोजित संभाग स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में पूरे संभाग से 32 टीमें एक दूसरे से अपने अपने लीग मैच खेलेंगे आयोजन जनवरी माह अंत तक चलेगा क्रिकेट टूर्नामेंट में विजेता टीम को 31,000 व उपविजेता टीम को 11,000 सहित ट्राफी प्रदान की जाएगी वही मैन ऑफ द सीरीज के लिए स्मार्ट मोबाइल इत्यादि पुरस्कारों का वितरण किया जाएगा संभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट के शुभारंभ अवसर पर
जबेरा विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी पूर्व विधायक प्रताप सिंह लोधी सांसद प्रतिनिधि रुपेश सेन जबेरा मंडल अध्यक्ष श्री जुगल शर्मा मुलायम ज़ैन ,अजय राय जी,गोलू साहू,गोलू चोकसे,दिनेश राय सहित क्रिकेट प्रेमियों क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि ग्रामीणों बडी संख्या में उपस्थिति रहे
जबेरा विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी पूर्व विधायक प्रताप सिंह लोधी सांसद प्रतिनिधि रुपेश सेन जबेरा मंडल अध्यक्ष श्री जुगल शर्मा मुलायम ज़ैन ,अजय राय जी,गोलू साहू,गोलू चोकसे,दिनेश राय सहित क्रिकेट प्रेमियों क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि ग्रामीणों बडी संख्या में उपस्थिति रहे


