डिंडोरी दर्पणबॉलीवुड दर्पणराजनीति दर्पण

जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे मंत्री श्री कुलस्ते

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते 15 नवंबर को सायंकाल 4ः00 बजे जिला शहडोल से प्रस्थान कर सायंकाल 5ः30 बजे डिंडौरी आगमन करेंगे। केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री कुलस्ते डिंडौरी में आयोजित भगवान बिरसा मुण्डा जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रात्रि 8ः00 बजे डिंडौरी से मण्डला के लिए प्रस्थान करेंगे। इसी तरह प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री डाॅक्टर मोहन यादव 15 नवंबर को प्रातः 7ः30 बजे कान्हा राष्ट्रीय उद्यान मण्डला, समनापुर-गाड़ासरई होते हुए शहडोल के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रभारी मंत्री डाॅ. मोहन यादव जिला शहडोल में आयोजित कार्यक्रम के बाद दोपहर 3ः30 बजे शहडोल से गाड़ासरई-समनापुर-बिछिया होते हुए कान्हा राष्ट्रीय उद्यान मण्डला के लिए प्रस्थान करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page