नवनियुक्त महिला मोर्चा के मण्डल अध्यक्षों का हुआ स्वागत

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। पिछले दिनों भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय डिण्डौरी मे महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी व मण्डल अध्यक्षों के स्वागत सम्मान व परिचय के लिए बैठक आहूत की गई। बताया गया कि बैठक का शुभारंभ पं. दीनदयाल उपाध्याय, डाॅ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी के तेलीय चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर किया गया। तत्पश्चात भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत ने नवनियुक्त पदाधिकारियो को पार्टी की रीति नीति के साथ पार्टी के सिंद्वातो से अवगत कराया तथा उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी मे कार्यकताओं को सीखने व सिखाने क्रम चैरवेति के सिंद्धात पर चलता रहता है, सभी महिला मोर्चा की बहिनों को राष्ट एवं समाज को ध्यान मे रखते हुए काम करना है। जिले के जरूरतमंदों को हमारी सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग प्रदान करें। आज मोदी जी के नेतृत्व मे महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान के साथ-साथ आत्मनिर्भर बनाने का काम किया जा रहा है। स्व-सहायता समूह के माध्यम से छोटे-छोटे उद्योग स्थापित कर महिलाओं का आर्थिक विकास किया जा रहा है। आज महिलाएं केवल आत्मनिर्भरता के साथ ही सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक व शैक्षणिक क्षेत्रों में अच्छी तरह से कार्य करके सफलता प्राप्त कर रही है। पूर्व जिला महामंत्री राजेन्द्र पाठक ने कहा कि हमारी पार्टी के 7 मोर्चा है, जिसमे सभी का पार्टी मे अपना स्थान है, हमें पार्टी के विस्तार के लिए कार्य करना है। आज विश्व के नेता व देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चैहान द्वारा महिलाओं व बेटियों को सशक्त करने के लिए अनेको योजनाऐं चलायीं जा रही है। बैठक का संचालन महिला मोर्चा की जिला महामंत्री कुवंरिया मरावी एवं आभार अनीता अरोरा ने व्यक्त किया। बैठक मे भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत, अजजा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह तेकाम, पूर्व जिला महामंत्री राजेन्द्र पाठक, जिला महामंत्री अवधराज बिलैया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुशीला मार्को, युवामोर्चा जिलाध्यक्ष अविनाश छावड़ा, जिलामंत्री सपना जैन, भाजपा मण्डल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ठाकुर, म.मो.प्र.का.सदस्य गिरजा कारपेंटर, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष उमिला धुर्वे, सुमन साहू, मंत्री पार्वती बरमैया, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष रजनी श्रीवास, शालिनी मरावी,लक्ष्मी बरमैया, रंजना लोरिया, तामेश्वरी परस्ते, अंजू शुक्ला, मिथलेश मिश्रा, शक्ति परस्ते, रजनी भारद्वाज, अनीता कछवाहा, संतोषी बघेल, छोटी वघेल, उषा मरावी, स्नेहलता ठाकुर, रूकमणी धुर्वे, फगनी, संतोषी बाई, मधु वनवासी, रूकमणी ठाकुर, संध्या गुप्ता, तुलसी कछवाहा, ललिता धुर्वे, सुशीला मरकाम सहित महिला मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।



