निर्वस्त्र अवस्था में बीच सड़क पर शव मिलने का मामला, जांच में जुटी पुलिस

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के जनपद पंचायत बजाग अंतर्गत के पड़रिया डिण्डोरी रोड़ में एक अज्ञात युवक का शव संदिग्ध अवस्था में बीच सड़क में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। गौरतलब है कि मृतक युवक की उम्र लगभग 25 वर्ष के आस पास बताई जा रही है, जैसे ही सुबह-सुबह युवक का शव दिखाई दिया, उस समय मृतक युवक के शरीर मे कोई भी कपड़े नही थे। बताया गया कि घटना की सूचना के बाद मोके पर बजाग पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मिली जानकारी अनुसार कल शनिवार को ग्राम पंचायत आमाडोंगरी के पास कल लोगों ने रात ने ही फेंके गए शव सुबह मिलीं, जिसकी शिनाख्त आमाडोंगरी निवासी संजू सिंह पिता कल्लू सिंह जाती गोंड उम्र 25 वर्ष के रूप में की गई। फिलहाल पूरे मामले को लेकर स्थानीय थाने की पुलिस जाँच में जुटी है, जिसके बाद ही घटना के स्पष्ट करणों का पता लग सकेगा।



