दमोह दर्पणमध्य प्रदेश

बेमौसम बरसात से किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें

जनजीवन अस्त व्यस्त, सूनी पड़ी सड़के

हटा ।- जिले में लगातार हो रही बेमौसम बरसात के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। वहीं शीत लहर बढ़ने से तापमान में भारी गिरावट आई है। गेहूं की फसल छोड़कर शेष फसल का नुकसान होने से किसान प्रभावित हुए हैं। रविवार सुबह से ही लगातार होने वाली बारिश व शीत लहर का कहर झेलने के लिए पशु पक्षी भी मजबूर हैं। साथ ही घना कोहरा होने के कारण लोग अलाव का भी सहारा ले रहे है। वहीं तमाम लोग इस कड़ाके की सर्दी के कारण अपने घरों में ही दुबके रहे। बाजारों में ग्राहकों की कमी के कारण बाजार सूना पड़ा रहा वही दुकानदार ग्राहकों के इंतजार में बैठे रहे। वही नगर की सड़कों पर भी सन्नाटा पसरा रहा है। बस स्टैंड पर एक्का-दुक्का यात्री ही दिखाई दिए बस स्टैंड व वार्डो में जलभराव भी देखने को मिला, लगातार तेज बारिश से सुनार नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है। वही तापमान गिरने से शीत लहर का प्रकोप बढ़ गया है। जिसके कारण आम जनता के साथ साथ जानवरों पर भी असर पड़ा है। किसानों की गेहूं की फसल को छोड़कर सरसों, चना मसूर अरहर व अन्य फसलें प्रभावित हुई हैं। जिसके चलते किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ तौर पर देखी जा रही हैं। किसानों का कहना है कि उनकी फसलों में भारी बारिश के चलते काफी नुकसान हो गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page