ग्रामीण इलाकों में वाहन चुराने वाले 3 शातिर चोर पुलिस की गिरफ्त में

चुराई हुई 2 मोटर सायकिलें कीमत लगभग 1 लाख रूपये की जप्त
जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। बेलखेडा थाना थाने से प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम पिपरिया कला निवासी कृष्णा लोधी एक पैशन प्रो मोटर सायकिल लिये पिपरिया बाजार मे खडा है। उक्त मोटर सायकिल बहुत ही कम कीमत मे बेचने की बात कर रहा है सम्भवतः उक्त मोटर सायकिल चोरी की हो सकती है। सूचना पर दबिश देते हुए बाजार में एक युवक मोटर सायकिल लिये दिखा जिसे घेराबंदी कर पकडा गया नाम पूछने पर अपना नाम कृष्णा उर्फ इंद्रजीत सिह लोधी उम्र 24 वर्ष निवासी पिपरिया कला बेलखेडा बताया जिससे मोटर सायकिल के सम्बंध मे पूछताछ करने पर कोई कागजात पास में न होना बताया हरदुआ पाटन निवासी अपने साथी सोनू ठाकुर एवं राजकुमार के साथ मिलकर 20 दिन पूर्व शहपुरा से उक्त पैशन प्रो मोटर सायकिल एवं अन्य टीव्ही एस मोटर सायकिल चुराना स्वीकार किया चुराई हुई दूसरी मोटर सायकिल सोनू एवं राजकुमार द्वारा ले जाना बताया,आरोपी की निशादेही पर सोनू ठाकुर के घर के पास दबिश दी गयी,सोनू ठाकुर राजकुमार लोधी के साथ एक टीव्हीएस मोटर सायकिल लिये अपने घर के सामने खडा दिखा पुलिस को आता देख दोनों मोटर सायकिल छोडकर भाग गये,सोनू ठाकुर के घर के सामने से चुराई हुई दूसरी मोटर सायकिल क्र एमपी 20 एनबी 2897 जप्त करते हुये आरोपियो के विरूद्ध धारा 41(1-4)जाफौ/379 भादवि का अपराध पजीबद्ध कर कृष्णा लोधी को विधिवत गिरफ्तार कर मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया था। वहीं अन्य दो आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर सोनू ठाकुर एवं राजकुमार लोधी पाटन को अभिरक्षा मे लेते हुये विधिवत गिरफ्तार कर मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा मे जेल भेज दिया गया।



