अपराध दर्पणखास खबरदमोह दर्पणमध्य प्रदेश

वाणिज्य विभाग की कार्यवाही में लोहे के पाइप से भरा ट्रक छोड़कर चालक परिचालक फरार

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता सिंग्रामपुर। दमोह जिले के सिंग्रामपुर चौकी के अन्तर्गत जिला वाणिज्य कर विभाग की टीम द्वारा मध्य प्रदेश माल एवं सेवा कर अधिनियम के प्रावधान के तहत लोड वाहनों की सघन जांच की जा रही है। इसी जांच के दौरान सिंग्रामपुर में टीम को ढाबे के सामने लोहे के पाइप से भरा ट्रक क्र यूपी 93 बीटी 3151 खड़ा दिखाई दिया, टीम उक्त ट्रक की जांच करने पहुंची तो ट्रक में कोई नहीं मिला इसके बाद जिला सहायक आयुक्त एवं उनकी टीम ने ट्रक चालक के आने का इंतजार किया लेकिन दिन बीत जाने के बाद भी कोई नहीं आया। इसके बाद आज टीम ने पुलिस की मदद से ट्रक को ढाबे से उठवा कर पुलिस कस्टडी में सिंग्रामपुर चौकी में रखवा दिया। साथ ही जब इसका वजन करवाया तो ट्रक सहित 43 टन वजन निकला इस ट्रक के मालिक एवं माल ले जाने वाले की जानकारी वाणिज्य कर विभाग के द्वारा की जा रही है। साथ ही सहायक आयुक्त का कहना है कि जितने वजन का माल ट्रक में है उसके बाजार मूल्य के हिसाब से टैक्स की वसूली की जायेगी। इस कार्यवाही में आकाश गुप्त सहायक आयुक्त दमोह, राजेंद्र कुशवाह सहायक वाणिज्य कर अधिकारी दमोह, धनीराम चढ़ार कराधान सहायक, दीपक सलैया वाणिज्य कर निरीक्षक, सुनील और कृष्णा आदि शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page